Uncategorized

खड्ड किनारे कार में ‘सफेद जहर’ लेकर बैठा था युवक, पुलिस ने रंगे हाथाें किया गिरफ्तार

कांगड़ा /ब्यूरो रिपोर्ट

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम जब समैला मेन रोड से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे पहुंची तो वहां खड़ी एक आल्टो K10 कार (HP 83-2908) में बैठे व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ।

शक के आधार पर जब पुलिस ने कार और व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) पुत्र जोडू राम, निवासी गांव द्रंग, डाकघर ज्वालाजी व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांगड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

1 hour ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

2 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago