Categories: Uncategorized

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लंदन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, ‘यूथ एंड आइकॉन अवार्ड’ से नवाजे गए

ब्यूरो रिपोर्ट,

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। बीते दिन लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर (पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर) में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विक्रमादित्य सिंह काे प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन अवार्ड’ से नवाजा। यह सम्मान समारोह लंदन के संसद भवन स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में आयोजित किया गया, जहां विक्रमादित्य सिंह को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विक्रमादित्य सिंह को यह सम्मान ‘यूथ आइकॉन और इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स’ श्रेणी में दिया गया है। संस्था ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए उनके प्रभावी युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के दौरान किए गए सराहनीय और त्वरित कार्यों के आधार पर चुना है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने माना है कि विक्रमादित्य सिंह ने न केवल संकट के समय मजबूत नेतृत्व दिया, बल्कि वह प्रदेश के युवाओं के बीच एक लोकप्रिय और चहेते नेता के रूप में उभरे हैं।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के एक सामान्य नागरिक और मंत्री के रूप में यह उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने इस पुरस्कार को व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर इसे हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत् प्रगति और समावेशी सुशासन को आगे बढ़ाने के प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि मैं एक सच्चे हिमाचली एवं हिमाचल की परंपराओं और मूल्यों में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में प्रदेश के सर्वांगीण और समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago