Uncategorized

एनएचपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में तिमाही हिंदी कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन

एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में कार्यपालक निदेशक के मार्ग दर्शन में दिनांक 09 दिसंबर 2025 को पूर्ण दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के दौरान पूर्वाह्न के सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में हिंदी शिक्षण योजना, गृह मंत्रालय ,भारत सरकार से अरविंद कुमार -सहायक निदेशक (टंकण एवं आशुलिपि) ने हिंदी टंकण, इन्स्क्रिप्ट(फॉन्ट),यूनिकोड तथा प्रबोध, प्रवीण एवं प्राज्ञ के विषय पर व्याख्यान दिया तथा इनके प्रयोग की सुगम प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

अपराह्न के सत्र में पूर्व उप निदेशक(राजभाषा), आयकर विभाग, भारत सरकार के सुरेंद्र शर्मा ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार को कर्मचारियों के समन्वय के साथ कैसे आसानी से किया जा सकता है; राजभाषा हिंदी को सरल, सुगम तरीके से प्रयोग करके कैसे निगम और आम जन के बीच हिंदी कार्यान्वयन को बढ़ाया जा सकता है; साथ ही कार्यालयीन प्रयोग में हिंदी भाषा के सार्थक उपयोग हेतु विभिन्न संकल्पनाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया ।
यह कार्यशाला अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रही एवं इसके उपरांत समस्त प्रतिभागियों को कार्यशाला में हिंदी टंकण तथा भाषा के प्रयोग में आने वाले विभिन्न प्रश्नों का उचित समाधान भी वक्ता महोदय से प्राप्त हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

8 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

9 hours ago