Categories: Uncategorized

चिट्टा तस्करी में बड़ा खुलासा: बैंक अधिकारी ने नशे के लिए बेच दिया लैपटॉप

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क।

हमीरपुर। शुक्रवार देर शाम चिट्टा बरामदगी से जुड़े तीन मामलों में मुख्य सप्लायर समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में चिट्टा बरामदगी में पकड़े गए एक बैंक अधिकारी ने नशे की लत के चलते अपना लैपटॉप तक बेच दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप (पुत्र प्रीतम), निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से मौके पर 6.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान गगनदीप ने खुलासा किया कि गिरफ्तारी से एक रात पहले वह मुख्य आरोपी पारस और अन्य लोगों से मिला था। चिट्टा खरीद के लिए पैसे कम पड़ने पर उसने अपना लैपटॉप मुख्य सप्लायर को बेच दिया।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त लैपटॉप पुलिस के कब्जे में आया है या नहीं, लेकिन नशे की तलब के लिए की गई यह हरकत मामले की गंभीरता को उजागर करती है।एक साल से सक्रिय था मुख्य सप्लायरपुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य सप्लायर पारस (पुत्र परमजीत सिंह), निवासी पृथ्वी नगर, जालंधर बीते करीब एक वर्ष से हमीरपुर में सक्रिय था और आसपास के जिलों में भी नेटवर्क फैला रहा था। वह बातचीत के लिए सामान्य कॉल की बजाय व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल करता था और कॉल डिलीट कर देता था ताकि सबूत न मिलें।पुलिस का कहना है कि वह खुद भी नशे का आदी है और हमीरपुर के अलावा कुल्लू, कसोल सहित अन्य इलाकों में भी अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा था।इस मामले को लेकर एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनकी सीडीआर (Call Detail Records) और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है। मुख्य सप्लायर पारस और अंकुर शर्मा को वीरवार को पुनः अदालत में पेश किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

3 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

4 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

4 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

7 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

14 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

14 hours ago