Categories: Uncategorized

हिमाचल में अमृतसर के 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 75 ग्राम चिट्टे के साथ कार भी जब्त

काँगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट),

 हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर के पास पंजाब के अमृतसर निवासी तीन युवकों को 75 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से गुप्त सूचना मिली कि सारनू (शाहपुर) के पास एक गाड़ी (HR 41F-1766) में तीन युवक बैठे हैं और नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और गाड़ी को घेर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों के कब्जे से कुल 75 ग्राम हैरोइन बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्की (27) पुत्र अमर सिंह, संदीप सिंह (27) पुत्र कुलवंत सिंह और विशाल सिंह (20) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी पंजाब के जिला अमृतसर के बैरका क्षेत्र के रहने वाले हैं।इस बरामदगी के बाद पुलिस थाना शाहपुर में तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने न केवल नशीला पदार्थ बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

2 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

14 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

15 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

16 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

18 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago