Categories: Uncategorized

पंजाब पुलिस से बचकर हिमाचल में छिपा तस्कर इंदौरा में काबू, भारी मात्रा में चिट्टा बरामद।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौरा पुलिस को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में थाना इंदौरा और चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव गगवाल में दबिश देकर भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) और 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।गश्त के दौरान मिली थी गुप्त सूचनाथाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस टीम गगवाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब का एक व्यक्ति, जो यहां अपने ससुराल में रह रहा है, अवैध तरीके से नशे का कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बताए गए घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 62.66 ग्राम चिट्टा और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।पंजाब पुलिस से बचने के लिए हिमाचल में छिपा था तस्करपकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र दलजीत कुमार, निवासी डीडा सैंसियां, तहसील दीनानगर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंजाब में नशे के खिलाफ बढ़ी सख्ती और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी हिमाचल के इंदौरा क्षेत्र में आकर अपने रिश्तेदारों के घर से नशे का धंधा चला रहा था।एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारीपुलिस ने बरामद नशा और नकदी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशा कहां से लाता था और इस पूरे रैकेट में उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं।पंजाब पुलिस से भी ली जा रही जानकारी: डीएसपी संजीव यादवइंदौरा के डीएसपी संजीव यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी एनडीपीएस के दो से अधिक केस दर्ज होने की आशंका है। इस संबंध में पंजाब पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

8 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago