Uncategorized

सोमवार को लारजी में “वन बूथ–टेन यूथ” को लेकर होगा सम्मेलन, बंजार में हुई तैयारियों की समीक्षा

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

सोमवार 8 दिसम्बर को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में “वन बूथ–टेन यूथ” अभियान को लेकर भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बंजार मुख्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी खेम चंद ने अभियान की प्रगति, बूथ स्तर पर युवाओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान यह तय किया गया कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “वन बूथ–टेन यूथ” अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है और लारजी में होने वाला महासम्मेलन युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा देने का कार्य करेगा। लारजी में बंजार विजनसभा क्षेत्र के चारों मंडलों का संयुक्त कार्यक्रम होगा। समीक्षा बैठक में देवेंद्र ठाकुर, हरीश ठाकुर, चिराग, मोहन पालसरा, यज्ञ चंद, हेमंत,लाल सिंह, दिनेश राजपूत, संजू, संजय ठाकुर, होशियार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

13 minutes ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

3 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

16 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

17 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

17 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

20 hours ago