Categories: Uncategorized

उपनिदेशक ने किया राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला अधोग का औचक निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

शनिवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड सतौन में स्थित पिछड़ी पंचायत कठवार के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला अधोग का उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की पाठशाला में सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप अक्टूबर 2025 में पूरा कर लिया गया है। विद्यालय में यौन शोषण समिति का भी गठन किया गया है जिसकी बैठक महीने वार हो रही है । निरीक्षण के दौरान पाया गया है की पाठशाला में आपदा प्रबंधन हेतु योजना भी तैयार की जा रही है एवं उसका रिकॉर्ड हेतु रजिस्टर भी पाठशाला में पाए गए हैं। 2024- 25 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राप्त अनुदान राशियों का उपयोग भी जांचा गया एवं पाया गया कि सभी अनुदान राशियों का उचित प्रयोग कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि यूथ एंड इको क्लब के अंतर्गत जो अनुदान राशि प्राप्त होती है उसमें भी बच्चों के लिए गतिविधियों का आयोजन होता है।विद्यार्थियों के विषय ज्ञान को बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आज प्राथमिक पाठशाला में कल 26 विद्यार्थियों में से विद्यार्थी 20 विद्यार्थी आज उपस्थित थे एवं माध्यमिक पाठशाला में कल 29 विद्यार्थी नामांकित है जिसमें से 24 विद्यार्थी आज उपस्थित पाए गए । शौचालय में सफाई की व्यवस्था अच्छी पाई गई है इस पाठशाला में भवन भी पर्याप्त मात्रा में है। दोनों पाठशालाओं में कार्यरत अध्यापकों की एक संयुक्त बैठक भी ली गई जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया कि अपने सभी संसाधनों का आपस में मिलजुल कर प्रयोग करें एवं विशेषता आईसीटी डिवाइसेज एवं लाइब्रेरी बुक्स का आपस में बच्चों के साथ साझा करें। दोनों पाठशालाओं के विद्यार्थियों के लिए एक ही रसोई घर में संयुक्त रूप से खाना बनता है एवं प्रार्थना सभा भी एक साथ इकट्ठे ही की जाती है एवं खेल का मैदान भी संयुक्त रूप से प्रयोग में लाया जाता है।साथ ही उपनिदेशक द्वारा पाठशाला प्रभारी को निर्देश दिए गए कि विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना तैयार करें एवं स्वास्थ्य विभाग से ‘तंबाकू मुक्त विद्यालय’ प्रणाम पत्र भी प्राप्त कर लें।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

7 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago