झंडूता (जीवन),
झंडूता उपमंडल के तलाई थाना में नए नियुक्त एसएचओ ने पदभार संभालते ही नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात छियातर क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 15.614 किलोग्राम चूरा/डोडा पोस्त बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कल्लर से मलारी की ओर नाकाबंदी की हुई थी और गुजरने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही थी। इसी दौरान मलारी की तरफ से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन में बैठे दो लोग कागजात मांगने पर घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस को शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से तीन सफेद पोलीथीन बैग, एक नीला पिट्ठू बैग और एक भूरा बैग बरामद हुए। इनमें भारी मात्रा में चूरा/डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। मौके पर ही दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तलाई थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और सख्ती से चलाया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। खबर की पुष्टि बिलासपुर एएसपी शिव कुमार चौधरी ने की।
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…