Categories: Uncategorized

सिरमौर पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई : चिट्टा और नशीली गोलियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सिरमौर ज़िले में नशे के खिलाफ चल रही अभियान के दौरान पांवटा साहिब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में चिट्टा और नशीली गोलियों की खेप बरामद करते हुए दो तस्करों को हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है।पहली कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि तारुवाला स्थित शिवा कॉलोनी में नशे का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जांच के दौरान मुस्तकीम पुत्र बुन्दू खान, निवासी भगवानपुर (डाकघर पुरुवाला) के पास से 100 नशीली गोलियाँ बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह गोलियाँ कहाँ से लाया और किसे सप्लाई करने की तैयारी में था।दूसरे मामले में, जगतपुर इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में रोका। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 4.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पाया गया। उसकी पहचान मलखान शाह पुत्र जम्बील शाह, निवासी गाँव जगतपुर (डाकघर माजरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके सप्लायरों की खोज की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago