Categories: Uncategorized

हिमाचल में चिट्टे का कहर जारी: 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लंबे समय से नशे की गिरफ्त में था अरुण थापा

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार लगातार मौत का कारण बनता जा रहा है। चिट्टे के खतरनाक नशे ने एक और युवक की जिंदगी छीन ली। नेपाल निवासी अरुण थापा (32) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के अनुसार युवक की तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन उसे मनाली के मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया, लेकिन कुल्लू पहुंचते-पहुंचते उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डीएसपी मनाली के. डी. शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सभी कागजी औपचारिकताएँ पूरी कर ली हैं और मामले की जांच जारी है।परिजनों का बड़ा खुलासापरिवार ने पुलिस को बताया कि अरुण लंबे समय से नशे की चपेट में था। उसे नशे से बाहर निकालने के लिए परिजनों ने कई प्रयास किए। यहां तक कि उसे 7 महीने नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती रखा गया, लेकिन वह नशे की लत से बाहर नहीं निकल सका और अंततः नशे ने उसकी जान ले ली।लगातार बढ़ती ऐसी मौतें प्रदेश में फैल रहे नशे के खतरों और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत को फिर उजागर करती हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago