Uncategorized

बद्दी पुलिस द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान, 42 चालान जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

आज बद्दी पुलिस द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के आस पास तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग थानों की टीमों ने पुलिस जिला मे लगभग 150 दुकानों की जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान जारी किए।
आज के इस अभियान में Cotpa के तहत कुल 42 चालान किए गए और कुल ₹4300 का जुर्माना किया गया । बद्दी पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बद्दी पुलिस जनता से अपील करती है कि वे अवैध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपयोग के खिलाफ सहयोग करें, बच्चों और युवाओं को इस हानिकारक पदार्थ से सुरक्षित रखने में मदद करें, और किसी भी उल्लंघन की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

बद्दी पुलिस द्वारा अवैध क्लिनिक पर छापेमारी, बिना लाइसेंस चल रहा क्लिनिक सील

दिनांक 02-12-2025 को बद्दी पुलिस की AI Cell व ड्रग इंस्पेक्टर अर्की कि संयुक्त टीम द्वारा नालागढ के अंतर्गत गलोट बाज़ार में अवैध रूप से चल रहे एक क्लिनिक पर छापेमारी की गई। यह क्लिनिक घनश्याम पुत्र बृज लाल, निवासी गांव रंडाला, डाकघर लूणस द्वारा बिना नाम और बिना किसी वैध लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इस संबन्ध मे Drug & Cosmetics Act के तहत कारवाई कि गई तथा मौके पर चल रहा अवैध क्लिनिक बंद करवाया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

18 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

18 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

18 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago