Categories: Uncategorized

चंबा के तहसील चुराह के खल्ली गांव से एक नाबालिग के तीसरी बार अचानक गायब होने का मामला सामने आया

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

चंबा के तहसील चुराह के खल्ली गांव से एक नाबालिग के तीसरी बार अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा, जिला बाल कल्याण समिति और थाना तीसा में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव रेलरा (डाकघर गनेड) निवासी जावेद पुत्र याकूब बार-बार बहला फुसलाकर भगाता है।
शिकायत के अनुसार नाबालिग 14 नवंबर को घर से अचानक गायब हो गई है। पिता का आरोप है कि जावेद उसे भगाकर ले गया है। लड़की इससे पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है, जिन सभी की प्राथमिकी दर्ज है। पहली प्राथमिकी 7 अप्रैल 2025 को दर्ज हुई। उस समय पुलिस ने लड़की को ढूंढकर माता-पिता के सुपुर्द किया था। इसके बाद 01 जुलाई 2025 को दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई। इसमें भी पुलिस ने पीड़िता को तलाश कर बाल कल्याण अधिकारी चंबा के समक्ष पेश किया। जहां से उसे दोबारा माता-पिता के हवाले किया गया। अब तीसरी बार लड़की के गायब होने पर थाना तीसा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीसा पुलिस के अनुसार नाबालिग की तलाश जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में 71 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी व करीबियों की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए…

18 hours ago

जाबली में किराये के कमरे से 26.63 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

18 hours ago

माड़ो-मटकंडा में 6.80 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

नरेंद्र कुमार सोलन। सोलन: जिला पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

18 hours ago

सरकारी धन के कथित गबन और रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप, नगर परिषद नाहन के दो कर्मचारियों पर केस

संध्या कश्यप नाहन नाहन, 7 सितंबर। नगर परिषद नाहन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए…

2 days ago

बंदर के हमले से बचने के दौरान छत से गिरी महिला की मौत, IGMC में एक सप्ताह तक चला उपचार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। संजौली के समिट्री क्षेत्र में बंदर के हमले से बचने के दौरान…

3 days ago

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

3 days ago