नोहराधार (हेमंत चौहान, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शाखा नोहराधार द्वारा आज भंगाड़ी में FDLC (फाइनेंशियल डिजिटल लिटरेसी कैंप) का आयोजन किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) से जुड़े सदस्यों को वित्तीय साक्षरता और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा। कैंप के दौरान बैंक के एक्सीक्यूटिव असिस्टेंट श्री विवेक प्रकाश तथा जूनियर क्लर्क श्री सागर नायक ने डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा SHG/PACS के लिए उपलब्ध विशेष ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचें। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि NRLM के अंतर्गत मौके पर ही चार ऋण स्वीकृत किए गए, जिनकी कुल राशि ₹6 लाख रही। इससे स्थानीय महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार व अन्य आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया। प्रतिभागियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के वित्तीय साक्षरता शिविरों के आयोजन की मांग की। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…