Uncategorized

तेनजिन डोलमा को रवि ठाकुर देंगे यथासंभव वित्तीय सहायता

केलांग (रंजीत लाहौली),

लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तेनजिन डोलमा को यथासंभव वित्तीय सहायता देने के लिए हामी भरी है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के दूर दराज इलाके से डोलमा इस मुकाम पर पहुंची है। ठाकुर ने कहा कि तेनजिन डोलमा ने सीमित संसाधनों के बाबजूद अपने बूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। अभी हाल ही में थाईलैंड में आयोजित एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप से रजत पदक लेकर लौटी डोलमा को रवि ठाकुर ने बतौर पुरस्कार 21 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह तेनजिन डोलमा दिल्ली स्थित भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों से भी मिलवा चुके हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिताओं में संस्थान द्वारा डोलमा को सहायता मिल सके। रवि ठाकुर ने कहा कि सितंबर में मंडी की सांसद कंगना रनौत के मनाली दौरे के दौरान भी उन्होंने डोलमा को सांसद से मिलवाया था और कंगना ने हर संभव मदद करने की बात कही थी।
रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को हर संभव सहायता उपलब्ध करानी चाहिए ताकि प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारा जा सके।
रवि ठाकुर ने कहा कि यह जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव की लड़की आज देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

5 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

5 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

6 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

6 hours ago