Categories: Uncategorized

एनएचपीसी ने मनाया संविधान दिवस

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्मिकों ने कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम के अगुवाई में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना पाठन किया । इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को लागू की गई श्रम संहिताएं लागू करते हुए कार्य बल के लिए श्रम संहिताएं जागरूकता सत्र का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत एम एम खान, समूह वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा चारों श्रम संहिताओ यथा मजदूरी संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा , स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020 के विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यपालक निदेशक महोदय ने इस जागरूकता सत्र को सबके लिए लाभकारी तथा ज्ञानवर्धक बताया, उन्होंने प्रतिभागियों को इसके शत प्रतिशत अनुपालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए । इस सत्र में समूह महाप्रबंधक (विधि) रूबी रैना, उप महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र सिंह रावत एवं उप महाप्रबंधक (सिविल) वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियो तथा कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। सभी उपस्थित कार्मिकों ने इस जागरूकता सत्र को बहुत सराहा तथा इसे सबके लिए लाभप्रद बताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

4 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

18 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

1 day ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago