Categories: Uncategorized

तीन दिवसीय PM SHRI स्कूल हेड्स एवं अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

जिला कुल्लू के मनाली में DIET कुल्लू के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय PM SHRI स्कूल हेड्स एवं अन्य अधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तीसरे एवं अंतिम दिन का सत्र पूर्व दिवस की समीक्षा एवं फीडबैक के साथ आरंभ हुआ।

दिन के प्रथम सत्र में DIET कुल्लू के श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं सेवा नियमों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने विद्यालय प्रबंधन में इन विषयों के महत्व को समझते हुए सक्रिय सहभागिता की। इसके पश्चात 11:30 से 11:45 बजे तक चाय अवकाश रहा।

दूसरा सत्र श्री अजय कुमार कंबोज, DIET faculty कुल्लू द्वारा कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श विषय पर आयोजित किया गया। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रभावी करियर काउंसलिंग की प्रक्रियाओं, तकनीकों तथा एक विशेष ऐप एवं on line पोर्टलके माध्यम से छात्र-छात्राओं की शंकाओं के समाधान की विधि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रतिभागियों को ऐप का लाइव डेमो भी करवाया गया।
2:15 से 3:45 बजे तक का सत्र व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) पर केंद्रित रहा। डॉ. अमित कुमार मेहता ने विद्यार्थियों में 12वीं के उपरांत किसी न किसी कौशल के विकास की अनिवार्यता को रेखांकित किया तथा गतिविधियों के माध्यम से Vocational Education की उपयोगिता समझाई।

अगला सत्र 3:45 से 4:45 बजे तक Promoting Innovation and Digital Learning in Classroom विषय पर आयोजित किया गया। श्री कुलदीप शर्मा DNO PM SHRI व विवेक कुमार,Faculty DIET Kullu , ने यह बताया कि किस प्रकार डिजिटल साक्षरता, नवाचार एवं तकनीक को प्रभावी ढंग से कक्षा-कक्ष के शिक्षण-अधिगम से जोड़ा जा सकता है।
इसके पश्चात उप निदेशक (गुणवत्ता) डाक्टर सुनील ठाकुर ने मुख्य अतिथि का टोपी पहनता कर स्वागत किया। साथ ही तीन जिलों के DNO को भी समानित किया गया। और सभी प्रतिभागियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जो चिंगारी (Spark) प्रज्वलित की गई है, उसे प्रत्येक विद्यालय में प्रकाश रूप (Flame) में परिवर्तित करना सभी स्कूल हेड्स की जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में PM SHRI योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

दिवस के अंतिम चरण में, तीन दिन की फिडबैक के पश्चात, कार्यक्रम का समापन , समापन प्रमाण-पत्र वितरण के बाद किया गया। आदरणीय श्री देशराज डोगरा, उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा), सेकेंडरी, कुल्लू ने सभी PM SHRI स्कूल हेड्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने संबोधन में यह आग्रह किया कि PM SHRI योजना को विद्यालयों में सहयोगात्मक एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, ताकि बदलते समय की चुनौतियों का सामना विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

इस प्रकार तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago