Uncategorized

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक पाठ आयोजित

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय शिमला से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप रामपुर जल विद्युत परियोजना में आज मुख्य महाप्रबंधक बीपी. सिंह के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। इस अवसर पर प्रस्तावना में निहित मूलभूत सिद्धांतों—न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के महत्व और उनके पालन पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य महाप्रबंधक बीपी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान द्वारा निर्धारित आदर्शों को केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि कार्यस्थल एवं दैनिक आचरण में व्यवहारिक रूप से अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को इन मूल्यों को संगठनात्मक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago