ऊना (अक्की रत्तन),
आज देर शाम अम्ब के करलूही में हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत प्रिंसिपल नरेश शर्मा जी और उनकी पत्नी मैडम डिंपल शर्मा घायल हो गए जिसमे उनकी पत्नी की मौत हो गई है, जबकि नरेश शर्मा को अम्ब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी दोनों दंपति सैर करने के बाद बाइक पर वापस घर लौट रहे थे, तभी करलूही के पास एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए | स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश शर्मा की पत्नी को मृत घोषित कर दिया |जबकि नरेश शर्मा का इलाज जारी हैं नरेश शर्मा सेवानिर्वित प्रिंसिपल है, जबकि उनकी पत्नी अध्यापिका है और राजकीय प्राथमिक विद्यालय करलूही में कार्यरत है| उनकी एक बेटी है जो की अम्ब हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर तैनात है|
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), सुंदरनगर : जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल की…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…
केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…
ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…