Categories: Uncategorized

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में संविधान दिवस का भव्य आयोजन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा राजनीतिक विज्ञान विभाग तथा लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला समन्वयक एनएसएस डॉ पंकज चांडक ने बताया कि

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला सहित उपस्थित प्राध्यापकों को बैज पहनाकर सम्मानित करने से हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थितजन ने संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से दोहराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्रा संगीता ने प्रस्तावना का स्पष्ट एवं प्रभावशाली वाचन किया, जिसके बाद सभी ने एकस्वर में शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान छात्राएँ शीतल एवं अंजली, स्वयंसेवी मनीषा एवं मिनाक्षी ने संविधान विषय पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। इसके उपरांत सत्यम ने संविधान पर आधारित अपनी स्व-रचित प्रेरक कविता सुनाई, वहीं नीलक्शी द्वारा संविधान पर आधारित स्व-निर्मित रील प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में संविधान पर तैयार एक जानकारीपूर्ण डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे छात्रों ने बेहद सराहा।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभाव कुमार शुक्ला ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा, इसके रचनाकारों के योगदान तथा प्रस्तावना में निहित मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लोक प्रशासन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सरिता बंसल ने मुख्य वक्ता के रूप में संविधान की विशेषताओं, नागरिक अधिकारों तथा राष्ट्रीय पहचान के संरक्षण में इसकी भूमिका पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। वहीं द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. वीना तोमर ने संविधान की प्रासंगिकता को वैदिक परंपरा से जोड़ते हुए वैश्विक संदर्भ में भारतीय संविधान की उत्कृष्टता को रेखांकित किया। राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रो. दिव्या भाटिया ने भारतीय संविधान की संरचना एवं वर्तमान समय में इसकी महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती, डॉ. अनूप, डॉ. रविकांत, डॉ. रीना चौहान, तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ट्विंकल भी उपस्थित रहीं। अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

5 days ago