Categories: Uncategorized

चलती एचआरटीसी बस पर गिरा विशाल पेड़, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 40 यात्री सुरक्षित

मंडी (नितेश सैनी),

जिला मंडी से सराची-मंडी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की बस (नं.— HP65 6125) सराची से मंडी की ओर जा रही थी। सुबह करीब सवा नौ बजे जैसे ही बस चैड़ा खड्ड के समीप पहुंची, अचानक पहाड़ से एक विशाल क्याल प्रजाति का पेड़ धड़ाम से सीधे बस के ऊपर आ गिरा। पेड़ की लंबाई इतनी ज्यादा थी कि वह आगे के शीशे को तोड़ते हुए बस के बीचों-बीच तक जा पहुंचा। इसके बावजूद बस में सवार एक भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, सभी लोग बाल-बाल बच गए।

घटना के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे से बस में सवार लोग दहशत में आ गए, लेकिन चालक चुनी लाल ठाकुर ने पूरी सूझबूझ और शांत दिमाग से स्थिति को संभाला। उन्होंने तुरंत बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे अनियंत्रण या पलटने जैसी स्थिति नहीं बनी और एक बड़ा हादसा टल गया। चालक की ओर का फ्रंट शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

चालक चुनी लाल ने बताया कि वह धीरे-धीरे बस को चैड़ा खड्ड की ओर ले जा रहे थे, तभी अचानक पहाड़ से एक बड़ा क्याल का पेड़ आ गिरा और सीधे बस के अगले हिस्से पर जा लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ शीशा तोड़कर बस के अंदर तक पहुंच गया। हादसे में फ्रंट सीट पर बैठे एक युवक को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

यात्रियों ने भी कहा कि यदि बस की रफ्तार तेज होती या चालक समय रहते नियंत्रण न कर पाता, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पेड़ गिरने से कुछ समय तक मार्ग भी बाधित रहा। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पेड़ को हटाने में मदद की, जिसके बाद बस को सड़क से हटाया गया।

वहीं, आरएम मंडी पियूष शर्मा ने बताया कि बस पर पेड़ और पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। केवल बस का आगे का शीशा टूटने और हल्का नुक़सान होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मौसम के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर पेड़ों और ढिलानियों की नियमित जांच करवाने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। चालक की सतर्कता और समझदारी के चलते मंगलवार को 40 से अधिक लोगों की जान बच गई, वरना यह हादसा बहुत बड़ा रूप ले सकता था।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

2 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

16 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

1 day ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago