Uncategorized

नाहन की केंद्रीय कारागार से प्री-मैच्योर रिलीज़ नीति के तहत चार कैदियों को मिली रिहाई

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन की आदर्श केंद्रीय कारागार से आजीवन सज़ा काट रहे चार कैदियों को रिहाई मिल गई है। जेल प्रबंधन के अनुसार, यह रिहाई सरकार की प्री-मैच्योर रिलीज़ नीति के तहत पूरी की गई औपचारिकताओं के बाद हुई।

नाहन केंद्रीय कारागार के सुपरिंटेंडेंट भानुप्रकाश वर्मा ने बताया कि रिहाई सरकार की प्री-मैच्योर रिलीज़ नीति के तहत आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद की गई है। उन्होंने कहा कि कुल छह आजीवन कैदियों के नाम प्री-मैच्योर रिलीज़ के लिए भेजे गए थे, जिनमें से चार कैदियों को रिहा किया जा चुका है, जबकि दो कैदियों के श्योरिटी बॉन्ड आना बाकी है। उनके श्योरिटी बॉन्ड से संबंधित रिपोर्ट जैसे ही नाहन जेल प्रशासन को मिलेगी, उनकी रिहाई भी संभव हो जाएगी।

मुक़्त हुए चार कैदियों में सिरमौर, बिहार, हरियाणा और हिमाचल के ऊना जिले से जुड़े लोग शामिल हैं। इस पूरी प्रक्रिया में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट एडीजी जेल के माध्यम से स्टेट सेंटेंस रिव्यू बोर्ड तक पहुँचती है। बोर्ड की सहमति के बाद मामला राज्य कैबिनेट में जाता है। कैबिनेट हरी झंडी देती है तभी रिहाई का आदेश जारी होता है। नई गाइडलाइन के अनुसार, हर कैदी को 10 हज़ार रुपये का श्योरिटी बॉन्ड जमा करना अनिवार्य है, जिसकी पुष्टि संबंधित डीसी द्वारा होती है।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, समय से पहले रिहाई पर फैसला लेते वक्त राज्य सरकार को अपराध की प्रकृति, कैदी का व्यवहार, समाज पर पड़ने वाले प्रभाव और मानवीय पहलुओं को संतुलित करना होता है। CrPC की धारा 432 इन्हीं मामलों में सज़ा माफी या कम करने का अधिकार देती है।

खबर की पुष्टि करते हुए नाहन केंद्रीय कारागार के सुपरिंटेंडेंट भानुप्रकाश वर्मा ने कहा कि हत्या के मामलों में उम्रकैद भुगत रहे चार कैदियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रिहा किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago