Uncategorized

सुंदरनगर में बुलेरो पिकअप से 508 ग्राम चरस व 70 हजार रुपये नकद बरामद, मंडी निवासी चालक गिरफ्तार

मंडी/सुंदरनगर,

पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पुंघ में लगाए गए नाके पर पुलिस ने एक बुलेरो पिकअप (HP87 2462) की तलाशी के दौरान 508 ग्राम चरस और 70,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई ASI दौलत राम के नेतृत्व में हंसराज और सतीश कुमार द्वारा अंजाम में लाई गई है। जानकारी के अनुसार मंडी की ओर से आ रही पिकअप को जब पुलिस ने रुकवाया और चालक से गाड़ी के कागजात मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। शक के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से 508 ग्राम चरस और डैशबोर्ड से 70,000 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय पूर्ण चंद पुत्र मोती राम, निवासी गांव मुराख़, डाकघर शिकावरी, तहसील थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है। वही, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago