Categories: Uncategorized

सुनारा पंचायत के निवासियों को ललित ठाकुर का तोहफा, मझाटा सड़क को पीएमजीवाईएस -4 में मिली स्वीकृति।

चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

ग्राम पंचायत सुनारा के मझाटा सड़क को PMGSY- -4 में शामिल करने के लिए ग्रामीणों व एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण और चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर र के साथ इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण 4 में शामिल करने की बात कर रहे हैं। वीडियो में चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा ठाकुर ग्रामीणों के साथ सुबह 7:30 बजे फोन पर बात करते हुए सड़क मैपिंग की अंतिम तिथि निकलने पर सुनारा पंचायत की मझाटा सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल करने की गुहार लगा रही है। क्योंकि 22 नवंबर सड़क मैपिंग की अंतिम तिथि सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। इस सड़क के लिए ग्रामीणों ने अपनी निजी जमीन दान की है और साथ में ही काफी धन खर्च किया है। लिहाजा चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्रामीणों ने इस सड़क की तुरंत मैपिंग करने की गुहार एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर से लगाई।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने अपनी अनुशंसा प्रदान की और विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस सड़क की मैपिंग करके उचित कार्रवाई के लिए आगे भेजा। लिहाजा शाम होने से पहले यह सड़क पीएमजीएसवाई सैल शिमला द्वारा अप्रूव भी कर दी गई है।
ग्रामीणों ने इसके लिए एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर का अभ्यास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता बाल चंद सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित तमाम कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

13 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

24 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

2 days ago