Uncategorized

चंबा पुलिस थाने से आरोपी फरार- पेट दर्द का बहाना बनाकर दीवार भांदकर भागा, तलाश जारी

चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),
बीती रात क़रीब 11:30 बजे पुलिस थाना चम्बा से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाला मामला सामने आया। मानविंदर नामक आरोपी, निवासी झझाकोठी (तहसील चुराह), जिला चम्बा जो पुलिस रिमांड पर था, ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पुलिस उसे शौचालय की ओर ले गए और वहीं मौका देखते ही साथ वाली दीवार फांद कर रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस के जवान समझ पाते, उससे पहले आरोपी हवा हो चुका था। पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन पुलिस का हाथ खाली ही रहा।

यह पहली बार नहीं है। इससे इब्राहिम नामक आरोपी जेल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है और आज तक पकड़ में नहीं आया। उस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाए थे, लेकिन उसके बाद पुलिस कस्टडी से आरोपी का भाग जाना पुलिस कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।लगातार फरार होते आरोपी अब विभाग की क्षमता पर जनता का भरोसा हिला रहे हैं।
फिलहाल पुलिस की टीम तलाश में जुटी है, पर हर बीतता मिनट सवालों को और कड़ा बना रहा है।
एएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया की आरोपी की तलाश जारी है ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर थाना सादर के रात्रि मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है तथा होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटाने के साथ ही सदर थाना प्रभारी, अन्वेषण अधिकारी और थाना मुंशी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago