Categories: Uncategorized

नाहन: स्वास्थ्य विभाग की तंबाकू विक्रेताओं पर कार्रवाई, बीएमओ की अगुवाई में काटे चालान

शहर को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान के तहत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) धगेड़ा ब्लॉक, डॉ. मोनिशा अग्रवाल की अगुवाई में तंबाकू बेचने वालों पर सख्ती बरती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज नया बाजार क्षेत्र में विशेष रूप से कार्रवाई करते हुए कई तंबाकू विक्रेताओं के चालान काटे और उन्हें सख्त आगाह किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA 2003) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाया कि किसी भी स्कूल के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा दुकानों में तंबाकू उत्पादों को खुले तौर पर डिस्प्ले पर रखना भी कानून के खिलाफ है। टीम ने यह भी निर्देश दिए कि तंबाकू उत्पाद बेचते समय निर्धारित चेतावनी बोर्ड का प्रदर्शन अनिवार्य है, जिसका पालन हर दुकानदार को करना होगा।

डॉ. मोनिशा अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक नियमित प्रक्रिया के तहत की गई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी तंबाकू विक्रेताओं को चेतावनी दी कि वे नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago