चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),
ग्राम पंचायत सुनारा के मझाटा सड़क को PMGSY- -4 में शामिल करने के लिए ग्रामीणों व एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रामीण और चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट के लोग एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर र के साथ इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण 4 में शामिल करने की बात कर रहे हैं। वीडियो में चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमित्रा ठाकुर ग्रामीणों के साथ सुबह 7:30 बजे फोन पर बात करते हुए सड़क मैपिंग की अंतिम तिथि निकलने पर सुनारा पंचायत की मझाटा सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल करने की गुहार लगा रही है। क्योंकि 22 नवंबर सड़क मैपिंग की अंतिम तिथि सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। इस सड़क के लिए ग्रामीणों ने अपनी निजी जमीन दान की है और साथ में ही काफी धन खर्च किया है। लिहाजा चंपा चैरिटेबल ट्रस्ट व ग्रामीणों ने इस सड़क की तुरंत मैपिंग करने की गुहार एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर से लगाई।
इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने अपनी अनुशंसा प्रदान की और विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस सड़क की मैपिंग करके उचित कार्रवाई के लिए आगे भेजा। लिहाजा शाम होने से पहले यह सड़क पीएमजीएसवाई सैल शिमला द्वारा अप्रूव भी कर दी गई है।
ग्रामीणों ने इसके लिए एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर का अभ्यास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता बाल चंद सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित तमाम कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…