Categories: Uncategorized

भरमौर के छोटे से गांव छतराडी की नैंसी शर्मा अंडर 23 महिला t20 टीम की कैप्टन बनी, अब हिमाचल की टीम का करेगी प्रतिनिधित्व

चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),

जिला चंबा के छोटे से गांव छतराडी की नैंसी शर्मा हिमाचल प्रदेश महिला अंडर- 23 क्रिकेट टीम की कप्तान चुनी गई है। हिमाचल की अंदर 23 क्रिकेट टीम की कप्तानी करने पर नैंसी के गांव में खुशी और जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि से न केवल उनका गांव बल्कि पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। नैंसी शर्मा न सिर्फ क्रिकेट खेल रही है बल्कि उन सब लड़कियों के सपनों को पंख दे रही है जो यह सोचती थी कि मैदान सिर्फ लड़कों के लिए है। छोटे से गांव से निकाल कर नैंसी शर्मा ने अपने हुनर व मेहनत से अलग पहचान बनाकर गांव की लड़कियों के लिए मिसाल बनी है। छोटे से गांव छतराडी की नैंसी शर्मा करेगी हिमाचल अंडर 23 T-20 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व।

24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश अंडर 23 महिला क्रिकेट का पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के साथ होगा। दूसरे मुकाबले में
25 नवंबर को विदर्भ से भिड़ेंगी हिमाचल टीम
27 नवंबर को छत्तीसगढ़ से होगा तीसरा t20 मुकाबला।
29 नवंबर को बिहार से खेलेगी हिमाचल टीम क्रिकेट
01 दिसंबर को दिल्ली से होगा मुकाबला।
यह सभी मैच चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
नैंसी शर्मा के पिता पशुपालन विभाग में बतौर फार्मासिस्ट काम करते हैं और माता उनकी घर के काम काज को संभालती है। नैंसी शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा छोटे से गांव छतराडी के सरकारी स्कूल से हुई है। बचपन से ही लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलने की जिद्द आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करने पर पूरी क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago