Categories: Uncategorized

सुंदरनगर में एंटीबायोटिक जागरूकता अभियान की शुरूआत, क्रयाश चैरिटेबल ट्रस्ट और नगर परिषद की संयुक्त पहल

मंडी (नितेश सैनी),

विश्व प्रतिजैविक प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत सुंदरनगर में एंटीबायोटिक के सही और जिम्मेदार उपयोग को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस मुहिम की शुरुआत क्रयाश चैरिटेबल ट्रस्ट ने हिमाचल डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों के सहयोग से की है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद सुंदरनगर भी सक्रिय रूप से आगे आई है। ट्रस्ट और नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के बीच विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभियान की रूपरेखा और वार्ड स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि एंटीबायोटिक का अनियंत्रित उपयोग एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, इसलिए जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। नगर परिषद इस अभियान को हर वार्ड तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग देगी।

ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. धर्मेश शर्मा ने बताया कि एंटीबायोटिक का गलत और अनियंत्रित उपयोग आने वाले समय में इलाज़-प्रतिरोधी संक्रमणों को बढ़ावा दे सकता है। इसी उद्देश्य से कॉलेज के विद्यार्थी घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और हैंडबिल्स के माध्यम से समझा रहे हैं कि डॉक्टर की सलाह पर ही एंटीबायोटिक लें, दवा का पूरा कोर्स अवश्य पूरा करें, हल्की बीमारी में स्वयं एंटीबायोटिक शुरू न करें, गलत उपयोग से दवाओं की प्रभावशीलता कम हो जाती है। उन्होंने कहां की नगर परिषद और ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुआ यह अभियान सुंदरनगर में एंटीमाइक्रोबियल रेज़िस्टेंस (AMR) के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago