Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में 15 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत: लिव-इन पार्टनर की हत्या

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता ),

पांवटा साहिब स्थित देवी नगर के वार्ड नंबर 10 में एक हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है। किराए के मकान के अंदर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान माला देवी (45), निवासी उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। उसका शव उसी कमरे से बरामद हुआ, जहाँ वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि माला देवी के पति की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद वह शीशपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह जोड़ा अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही नशे के आदी थे।

पुलिस आरोपी शीशपाल से पूछताछ कर रही है।

एस.पी. सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी में दोनों के लिव-इन में रहने की बात सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विवाहित थे या औपचारिक तौर पर लिव-इन पार्टनर, इसकी वास्तविक स्थिति मृतक के परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

4 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

22 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

24 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

24 hours ago