Categories: Uncategorized

घास काटते समय रंगड़ों के हमले से व्यक्ति की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट।

नादौन उपमंडल के बेहा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय वीर मोहम्मद, पुत्र जामूदीन, रोज़ की तरह घर से कुछ दूरी पर घास काटने गया था। इसी दौरान रंगड़ों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तुरंत धनेटा अस्पताल पहुँचाया।डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान वीर मोहम्मद ने दम तोड़ दिया।ग्रामीण मुस्ताक मोहम्मद ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गया है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

3 minutes ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

6 minutes ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

22 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

23 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

23 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

1 day ago