Uncategorized

तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 30 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों में फैला आक्रोश, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

पांवटा साहिब उपमंडल के बागरन रोड पर शिवपुर में वीरवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और स्थिति देर रात तक तनावपूर्ण बनी रही। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर HP17D-9955 ने मोटरसाइकिल HP17F-8347 को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी नवांडा, पांवटा साहिब के रूप में हुई। वहीँ ट्रक का चालक राकेश कुमार, निवासी देवथाला, विकासनगर (उत्तराखंड) हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तनाव बढ़ने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने बीच में आकर आगजनी को रोक लिया। भीड़ के गुस्से को देखते हुए माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा।हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ, लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे बाद पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ तेज नारेबाजी भी की गई। स्थिति संभालने के लिए विधायक सुखराम चौधरी और SDM पांवटा साहिब घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत रहने और प्रशासन को घटना की निष्पक्ष जांच करने की बात कही।DSP मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शुक्रवार सुबह चालक राकेश कुमार को पकड़ लिया गया है। चालक से पूछताछ जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

2 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

13 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

15 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

16 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

16 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 day ago