Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की परिचय बैठक कुल्लू में सम्पन्न,

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर),

प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने की शिरकत।प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने किसानों बागवानों के साथ किए झूठे वायदों पर कांग्रेस सरकार को घेरा।कुल्लू 13 नवंबर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय बैठक कुल्लू के देव सदन में आयोजित की गई और प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव देष्टा ने इसमें शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय किसान मोर्चा निर्णायक भूमिका में है और अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति आगामी चुनावों में दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार की छवि किसान विरोधी सरकार की है और लगातार किसानों और बागवानों का शोषण प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले झूठे वादे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की किसानों से किए थे परन्तु अभी तक ना सौ रुपए किलो दूध खरीदा गया और ना ही दो रुपए किलो गोबर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार केवल झूठ का पुलिंदा बन कर रह गई है और प्रदेश को लगातार दुर्दशा की ओर लेकर जा रही है।उन्होंने कहा की प्रदेश किसान मोर्चा आने वाले समय में धरातल पर कार्य करने की रूपरेखा बना चुका है ।बूथ स्तर पर दस किसान प्रहरी बनाने के साथ ही मोर्चा केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए तैयार है और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने पर तुली कांग्रेस सरकार के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र सौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर, किसान मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दनवीर ठाकुर सहित जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

4 minutes ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

21 minutes ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

24 minutes ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

1 hour ago

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता…

2 hours ago