नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता)
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गताधार में लोगों से मिले।
इस दौरान ग्राम पंचायत सांगना,सताहन व भलाड भलोना क्षेत्र के लोगो ने उपाध्यक्ष के समक्ष सड़क व बिजली से संबंधित समस्याओ व मांगो को रखा।
विधान सभा उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को समस्याओ का शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली की लो वोल्टेज समस्या का निराकरण आरडीएसएस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत अवसंरचना को मजबूत कर दूर दराज क्षेत्रो में लोगो को सुचारू रूप से बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को 2026 तक हरित उर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ, बीडीओ संगडाह नेहा नेगी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग राम सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत राजगढ नरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…