नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
वीरवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को रोटरी क्लब नाहन द्वारा मोगीनंद-2 प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 175 स्वेटर वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय सोलंकी उपस्थित रहेंगे। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में बच्चों को गर्माहट और खुशी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के अधिकांश बच्चे उन परिवारों से हैं जो आस-पास की फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूर वर्ग से संबंधित हैं। रोटरी क्लब नाहन का यह प्रयास उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…