Categories: Uncategorized

तांदी गांव की तर्ज पर होगा अग्नि प्रभावित गांव झनियार का पुनर्वास:विक्रमादित्य सिंह

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),


-अग्नि पीड़ितों से मिलने झनियार पहुंचे लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
-राजा वीरभद्र सिंह ट्रस्ट से ₹3 लाख की सहायता और पूर्ण सहयोग का वादा

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंगलवार को कुल्लू जिले के झनियार गांव पहुँचे, जहाँ सोमवार को भीषण अग्निकांड हुआ था। उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द साझा किया और उन्हें सरकार तथा ‘राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट’ की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री सिंह ने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से प्रभावित परिवारों को ₹3 लाख की आर्थिक सहायता व राहत सामग्री प्रदम की।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि झनियार गाँव को पूरी तरह से तांदी गाँव की तर्ज पर फिर से बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह यहाँ मुख्यमंत्री के बिहाफ़ पर आए हैं, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीड़ितों की पूरी सहायता की जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन शुरू कर सकें। मुलाकात के दौरान, ग्रामीणों ने मंत्री के सामने अपनी कई महत्वपूर्ण माँगें रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तार स्पेन लगाने की माँग की, क्योंकि इसके अभाव में गाँव तक राशन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को पहुँचाना अत्यंत मुश्किल हो जाएगा। गाँव में एक बड़ा पानी का टैंक बनाने और बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की माँग की गई, जिसकी औपचारिकताएँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। हाई स्कूल में मात्र 2 अध्यापक होने के कारण, ग्रामीणों ने शिक्षकों की संख्या तत्काल बढ़ाने की माँग की। तांदी गाँव की तरह, राहत राशि के वितरण और उपयोग में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी बनाने की माँग रखी गई। यह कमेटी एसडीएम की अध्यक्षता में गठित हो, जिसमें तहसीलदार, ग्राम पंचायत प्रधान और महिला मंडल प्रधान को सदस्य के तौर पर शामिल किया जाए।ग्रामीणों ने हर परिवार को नए घर बनाने के लिए टीडी (लकड़ी के लिए पेड़) सेंक्शन करने की माँग भी रखी उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें नियमों में ढील दी जाए ।मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ गाँव पहुँचे अन्य स्थानीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अग्नि पीड़ितों को अपनी ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की।मंत्री ने सभी माँगो पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

2 days ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

3 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago