सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),
मानपुरा थाना क्षेत्र के गांव निचला खेड़ा में शनिवार को एक प्रवासी महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव उसके कमरे में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी, निवासी गांव व डाकघर चिटखाल, जिला सीवान, बिहार के रूप में की।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से एफ.एस.एल. टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्यवाही आरंभ कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. बद्दी एवं एस.डी.पी.ओ. बद्दी ने भी मौके का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…