Categories: Uncategorized

नाहन जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार, सफाई के बहाने निकला मुख्य द्वार से बाहर

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

आदर्श केंद्रीय कारागार, नाहन, से आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा 65 वर्षीय उम्रकैदी वीरवार को जेल परिसर से फरार हो गया, घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार हुए कैदी की पहचान हरीश कुमार उर्फ हंस राज पुत्र राजगुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र, हरियाणा का निवासी है। यह कैदी हत्या सहित कई गंभीर अपराधों में सजायाफ्ता था।
थाना सदर नाहन में दर्ज शिकायत के अनुसार, कैदी हरीश कुमार को वीरवार की सुबह जेल परिसर के अंदर बने मंदिर में सफाई कार्य के लिए भेजा गया था। जेल वार्डर देवेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि शाम को निर्धारित समय सीमा तक भी कैदी वापस नहीं लौटा। जेल स्टाफ ने तत्काल परिसर के अंदर और बाहर गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कैदी का कोई पता नहीं चल सका।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि हरीश कुमार मई 2025 से ही अनुमति लेकर मंदिर परिसर में पुजारी और सफाई का काम कर रहा था। शुक्रवार सुबह 7 बजे वह काम के लिए बाहर निकला और दोपहर 2 बजे तक उसे मंदिर परिसर में देखा गया था, लेकिन शाम होते-होते वह जानबूझकर जेल की हिरासत से भाग निकला।
पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें कैदी को पकड़ने के लिए सघन तलाश में जुट गई हैं और पड़ोसी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सिरमौर के एसपी निश्चित नेगी ने बताया कि फरार कैदी हरीश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 262 के तहत नया अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जाँच (तफ्तीश) को तेज कर दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago