रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने आज किन्नौर जिला के सब जेल कल्पा स्थित रिकांग पिओ का निरीक्षण किया और कैदियों को प्राप्त होने वाले अधिकारों की अद्यतन स्थिति का जायज़ा लिया। न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने उपस्थित अधिकारियों से कैदियों को मिलने वाले भोजन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और कैदियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कैदियों को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यदि किसी कैदी को उपलब्ध करवाए गए वकील से संतुष्टि नहीं होती है तो वह दूसरा वकील अपने केस के लिए ले सकता है और इसके लिए उसे किसी प्रकार की राशि देने की जरूरत नहीं होती है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आयोग संदीप भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं जेल अधीक्षक अमित कल्थाईक व सहायक अधीक्षक जेल लाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…