Categories: Uncategorized

कोठी देवरा के एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

दिनांक 07-11-2025 को क्षेत्रिय अस्पताल सोलन से पुलिस चौकी सपरून में सूचना प्राप्त हुई कि कोठी देवरा से एक व्यक्ति को ईलाज के लिये अस्पताल लाये थे जिसकी मृत्यु हो गई है जिस सूचना पर हालत तस्दीक करने के लिये पुलिस चौकी सपरून की एक टीम क्षेत्रिय अस्पताल पंहुची जहां पर आपातकालीन कक्ष में मृतक राकेश कुमार पुत्र श्री कर्मदास निवासी गांव कोठी देवरा डाकखाना घटटी तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 32 वर्ष की लाश रखी पाई गई। क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में ही मृतक के परिजन भी मिले। जांच के दौरान पाया गया कि मृतक राकेश कुमार काफी समय से बिमार था तथा आई०जी०एम०सी० शिमला से उपचाराधीन था । मृतक की छाती किडनी व लीवर में संक्रमण हो गया था जिसके लिये वह आई०जी०एम०सी० शिमला से उपचार चल रहा था । जांच पर यह भी पाया गया कि दिनांक 06-11-2025 को मृतक राकेश घर से यह कहकर गया था कि यह गाड़ी पर ड्राईवरी करने जा रहा है परन्तु दिनांक 07-11-2025 को मृतक के पिता कर्मदास ने अपने बेटे राकेश को घर के साथ ही खेत में पड़ा पाया जिस पर यह लोग इसे ईलाज के लिये क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले आये जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सन्दर्भ में मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के ब्यान लेखबध किये गये परन्तु किसी ने कोई शक शुबा जाहिर न किया है। मृतक का क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस सन्दर्भ में कार्यवाही धारा 194 बी०एन०एस०एस०, 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा मामले की गहनतापूर्वक छानबीन / जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

48 minutes ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

55 minutes ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

1 hour ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

10 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago