Uncategorized

आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करना प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णयः राजेश धर्माणी

घुमारवीं (जीवन सिंह ,संवाददाता),

10 नवम्बर को मंडी में आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे राहत राशि की पहली किस्त

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करना प्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक और मानवीय दृष्टिकोण से लिया गया अत्यंत सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार का निर्णय पहले कभी नहीं लिया गया, जो मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व को प्रदर्शित करता है।


उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवम्बर को मंडी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित परिवारों को पहली किस्त के रूप में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त मकानों सहित अन्य प्रकार से प्रभावित परिवारों को भी राहत पैकेज के तहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के भी लगभग 600 आपदा प्रभावित लोगों को इस राहत पैकेज का सीधा लाभ मिलने जा रहा है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित आर्थिक संसाधनों के वाबजूद जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की है। सरकार ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे और पक्के मकानों के लिए 7 लाख रूपये की राहत राशि प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपये निर्धारित किया है।


उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सामान की क्षति होने पर भी प्रभावित परिवारों को 70 हजार रूपये जबकि गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 50 हजार रूपये की राहत राशि प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त खेती योग्य भूमि या बागवानी भूमि के नुकसान पर प्रति बीघा 10 हजार रूपये और फसलों को हुए नुकसान के लिए भी प्रति बीघा चार हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पशुधन की क्षति की स्थिति जिसमें बकरी, भेड़, सूअर या मेमना आदि के नुकसान पर 9 हजार रूपये प्रति पशु जबकि दुधारू पशु की क्षति होने पर प्रति पशु 55 हजार रूपये की दर से राहत राशि का भी प्रावधान किया गया है।


राजेश धर्माणी ने कहा कि पिछले दिनों भारी बरसात के कारण जिला बिलासपुर में 101 कच्चे व पक्के मकान पूरी तरह से नष्ट हुए, जबकि 313 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 623 गौशालाएं, 6 दुकानें तथा दो दुधारू तथा 7 अन्य पशुधन की भी हानि हुई है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपदा से प्रभावित कोई भी परिवार राहत से वंचित न रहे और प्रत्येक पीड़ित परिवार तक समुचित आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल राहत प्रदान करने की दिशा में बल्कि मानवता और संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago