Uncategorized

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

दिनाँक 27 अक्तूबर, 2025 अपराह्न 3:30 बजे झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से विधान सभा सचिवालय पहुँचकर उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश की  धर्मपत्नी अमनदीप चौहान भी उनके साथ थी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से सम्बन्ध रखने वाले झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पिछले 4 दिनों से हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर हैं। मुलाकात के दौरान दोनों ने विधानपालिका तथा न्यायपालिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भूमिका पर गहन विचार विमर्श किया। विधान सभा अध्यक्ष के साथ संवाद के दौरान जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि झारखण्ड उच्च न्यायालय का नया न्यायिक परिसर एशिया का सबसे बड़ा तथा आधुनिक न्यायिक परिसर है जिसका निर्माण लगभग 167 एकड़ भूमि पर हुआ है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने भी झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हे अपनी शुभकामनाएँ दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

46 minutes ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

2 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

3 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

6 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

8 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

8 hours ago