Uncategorized

*नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आगाज़*

रामपुर बुशहर(सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली तथा एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक “सतर्कता–हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत किया जा रहा है।सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का आगाज़ आज 27 अक्टूबर, 2025 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा मुख्य प्रशासनिक भवन, झाकड़ी में कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। इसी क्रम में विद्युत गृह झाकड़ी तथा बांध स्थल नाथपा में भी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत एक ‘वॉकथॉन’ (Walkathon) का आयोजन किया गया, जिसे परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सतर्कता और ईमानदारी के प्रति जागरूकता का संदेश स्थानीय जनसमुदाय तक पहुँचाया।सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के दौरान सतर्कता विभाग द्वारा एनजेएचपीएस में विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें कर्मचारियों, स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी वर्गों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।इसी कड़ी में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सराहन के विद्यार्थियों में जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का आयोजन एसजेवीएन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जिसके माध्यम से एसजेवीएन सत्यनिष्ठा को प्रोत्साहन देना और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति का निर्माण करने की प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी को उजागर करता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

2 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

3 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

1 day ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

1 day ago

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…

1 day ago