नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पपिंदर सिंह निवासी गांव व डाकघर सासौन, तहसील एवं जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पपेंद्र सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत मार्च 2026 तक की सजा काट रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल कर्मियों ने तुरंत उसे जेल डिस्पेंसरी में दिखाया, जहां से उसे डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और जेल प्रशासन ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पपेंद्र सिंह को पिछले महीने मंडी जेल से नाहन शिफ्ट किया गया था, और वह गढ़वाल, उत्तराखंड का रहने वाला था। जेल प्रशासन ने कहा कि नियम अनुसार मजिस्ट्रियल जांच भी करवाई जाएगी।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…
लाहौल (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), सर्दियों के मौसम की लगभग समाप्ती के बाद आज इस…
लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…