चंबा (ओपी शर्मा, संवाददाता),
पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है हमलावर युवक चंबा में सैलून में करता है काम।
चम्बा शहर में एक कालेज पढ़ाई कर रही युवती पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती की गर्दन पर गहरी चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान अर्जुन वीर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। जो शहर के एक सैलून में काम करता है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक काफी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था।हमले में घायल युवती शहर के हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है और कॉलेज में पढ़ती है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक, जो पंजाब का रहने वाला है और शहर के एक सैलून में काम करता है, शनिवार को कॉलेज जाने पर युवती को तंग करने उसके पास पहुंचा। इस दौरान युवती ने महिला थाना का रुख किया।जब युवती महिला थाने से थोड़ी दूरी पर पहुंची, आरोपी भी वहीं पहुंच गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवती को गर्दन में गंभीर चोट आई। उसने किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई।घायल युवती का इलाज चम्बा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम, थाना प्रभारी एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…