श्रीरेणुकाजी( हेमंत चौहान, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 में भाग लेने का आमंत्रण दिया। यह ऐतिहासिक और धार्मिक मेला सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी में 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि श्री रेणुका जी मेला प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल सिरमौर बल्कि सम्पूर्ण हिमाचल की आस्था और लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोता है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि श्री रेणुका जी मेला प्रदेश की प्राचीन परंपराओं और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने मेले की सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…