Categories: Uncategorized

रामपुर परियोजना द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन


रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
रामपुर जल विद्युत परियोजना द्वारा परियोजना अस्पताल, बायल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस पुनीत कार्य का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा किया गया, जिन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री मारवाह ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी के जीवन को बचाने का एक सशक्त माध्यम बन सकता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आकर भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों सहित रामपुर जल विद्युत परियोजना, CISF तथा HIMPESCO के अनेक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी की सक्रिय भागीदारी और समर्पण भावना के कारण यह शिविर अत्यंत सफल रहा।शिविर के सफल आयोजन के लिए IGMC शिमला के ब्लड बैंक से विशेष रूप से चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।रामपुर जल विद्युत परियोजना की यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है, बल्कि यह मानवता, सेवा और एकता के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।आज मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ IGMC की चिकित्सा टीम द्वारा परियोजना कर्मचारियों के लिए अंगदान पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंगदान के महत्व, वैज्ञानिक तथ्यों और इससे जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की गई। अंत में, कई कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शाही महात्मा गैंग पर बड़ी कार्रवाई: डेढ़ साल से फरार मुख्य सप्लायर प्रदीप उर्फ रांटा गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में पुलिस को…

19 minutes ago

सहकारिता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक : संजय पाच पोर

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के…

37 minutes ago

चिंतपूर्णी के किन्नू में एक ही दुकान में तीसरी बार चोरी

ऊना (अक्की रत्तन,संवाददाता ), चिंतपूर्णी के पास किन्नू में एक ही दुकान में पिछले कुछ…

44 minutes ago

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

19 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

22 hours ago