Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस की तेज कार्रवाई: सुन्नी मर्डर केस के सभी आरोपी गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए कम समय में सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में हत्या की वारदात में शामिल आखिरी तीसरा आरोपी महेश कुमार चौहान पुत्र रामजी चौहान निवासी गाँव जंगल बिंदवालिया, डाकघर नाहर छपरा, तहसील पड़रौना, थाना पड़रौना, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र 31 वर्ष को भी शिमला पुलिस की टीम द्वारा कुशीनगर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी महेश मामले में फरार था तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसका स्थायी पता अन्य आरोपियों को भी ज्ञात नहीं था। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर खास की सहायता से आरोपी का पता लगाकर, स्थानीय पुलिस के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक काबू किया गया। आरोपी को माननीय अदालत, कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया जाएगा तथा उसे माननीय अदालत शिमला में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसी टीम द्वारा इस केस में अन्य आरोपी अरुण कुमार राम पुत्र श्री विश्वनाथ राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर एवं तहसील रामकरण पकड़ी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार), उम्र 31 वर्ष को दिनांक 25.03.2026 को मुजफ्फरनगर(बिहार) से गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी बिकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुनी राम निवासी गाँव देवी छपरा, डाकघर रामकरण पकरी, तहसील व थाना चकिया, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) बिहार, उम्र 31 वर्ष को दिनांक 28.03.2026 को नेपाल बॉर्डर (बिहार) से गिरफ्तार कर शिमला लाया गया था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने उपरांत वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल कैथू, शिमला में रखा गया है।

जांच में पाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

27 minutes ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

22 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago