Categories: Uncategorized

रोहड़ू में 12 साल के दलित बालक की मौत मामले में महिला गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

चिड़गांव क्षेत्र के लिम्बरा गांव में 12 वर्षीय दलित बालक की संदिग्ध मौत (आत्महत्या) मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि 16 सितंबर को लिम्बरा गांव के 12 वर्षीय बालक ने कथित तौर पर जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां 17 सितंबर की रात उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि गांव की कुछ महिलाओं ने बच्चे को जातिगत आधार पर पीटा, गौशाला में बंद किया, और घर की ‘शुद्धि’ के नाम पर बकरे की मांग की थी।

शुरुआत में पुलिस ने मामला सामान्य धाराओं में दर्ज किया था, लेकिन बाद में जातिगत उत्पीड़न के आरोप सामने आने पर 26 सितंबर को SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार स्वयं रोहड़ू पहुंचे और पुलिस व प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

उन्होंने जांच में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 20 सितंबर को एफआईआर में SC/ST एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ी गईं, जबकि शिकायत में जातिगत अपमान का स्पष्ट उल्लेख था।

आयोग ने जांच अधिकारी एएसआई मंजीत को निलंबित करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

कुलदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को ₹4 लाख 12 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि लिम्बरा की यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है और आयोग इस प्रकरण की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की तेज कार्रवाई: सुन्नी मर्डर केस के सभी आरोपी गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस…

14 hours ago

कालाअम्ब में भट्टी हादसे में चार मजदूर झुलसे, कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कलाअम्ब में स्थित जय एलॉयज कंपनी में…

14 hours ago

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

15 hours ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

16 hours ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

22 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

1 day ago