Categories: Uncategorized

अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष पर हरीपुर मस्जिद कमेटी का पलटवार : झूठी बयानबाजी न करें, खुले मंच पर बहस की दी चुनौती

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

हरिपुर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष शाकिर खान ने पलटवार करते हुए कहा कि आज कुछ मीडिया माध्यमों में यह समाचार प्रकाशित हुआ है कि अंजुमन इस्लामिया नाहन के अध्यक्ष गुल मुनव्वर उर्फ बॉबी अहमद ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि कुछ लोग अंजुमन की कार्यप्रणाली में बाधा डाल रहे हैं और संगठन की छवि खराब कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सब दस्तावेज़ों, बैंक रिकॉईस और प्रत्यक्ष सबूतों के साथ उन्होंने अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। हमारे हर दावे के समर्थन में ठोस प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा है। इसके विपरीत, बॉबी अहमद बिना किसी प्रमाण या साक्ष्य के केवल झूठे और भावनात्मक बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनका पूरा प्रयास केवल अपनी गलतियों और अनियमितताओं को छिपाने का है। खान ने आरोप लगाया कि बॉबी अहमद ने अदालत के स्पष्ट आदेशों की अवहेलना करते हुए अंजुमन इस्लामिया का चुनाव अवैध रूप से लड़ा और अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। उन्होंने बिना जनरल हाउस की अनुमति के ₹7,00,000 का बैंक लोन लिया, जो संस्था के नियमों का सीधा उल्लंघन है। मस्जिद हरिपुर के चंदे और रसीदों का पूरा हिसाब कभी सार्वजनिक नहीं किया -जबकि जब भी उनसे जवाब मांगा गया, उन्होंने टालमटोल की या चुप्पी साध ली। अब भी गायब हैं। तीन रसीद बुकों का टोटल ₹4.50 लाख रुपये पाया गया, जब वो मस्जिद हरिपुर के प्रधान थे, तब बैंक खाते में ₹2,66,000 रुपये थे, और पद छोड़ते समय केवल ₹5,347 रुपये शेष बचे थे बाकी धनराशि कहां गई, इसका कोई जवाब अब तक नहीं मिला यह कोई पहली बार नहीं है जब बॉबी अहमद ने समाज को भ्रमित किया हो।उन्होंने कहा कि बॉबी अहमद से जवाब या लेखा-जोखा मांगा गया, उन्होंने “राजनीतिक साज़िश” या “झूठे मुकदमे” का बहाना बनाकर सच्चाई से नज़रें चुराईं। वास्तव में, यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब जनता ने उनसे मस्जिद हरिपुर के पैसों और निर्माण कार्यों का हिसाब मांगा। उन्होंने ने चुनौती देते हुए कहा कि खुली बहस का आमंत्रण अब भी कायम है:- हम पहले भी सार्वजनिक रूप से बॉबी अहमद को मीडिया और प्रशासन की उपस्थिति में आमने-सामने बहस (डिबेट) के लिए निमंत्रण दे चुके हैं। हमने उसे यह कहा था कि – “तारीख वो तय करे, मंच हम तैयार रखेंगे।” लेकिन आज तक उसने न तो उस निमंत्रण का जवाब दिया और न ही जनता के सामने कोई सबूत पेश किया।हमारा उद्देश्य हम किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि सच्चाई, पारदर्शिता और धार्मिक संस्थाओं की ईमानदार व्यवस्था के लिए खड़े हैं। हमारा संघर्ष मस्जिद हरिपुर और अंजुमन इस्लामिया के धन की सही उपयोगिता, जन-जवाबदेही और अल्लाह की अमानत की हिफ़ाज़त के लिए है। हम मीडिया और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे दोनों पक्षों को एक मंच पर बुलाकर सच्चाई जनता के सामने रखें।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

12 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

15 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

2 days ago